{"_id":"6a4154f5d01c5e6eaa0b1d48","slug":"asha-workers-went-on-strike-over-unpaid-honorarium-etawah-news-c-216-1-etw1011-145117-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बकाया मानदेय नहीं मिलने पर आशाओं ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बकाया मानदेय नहीं मिलने पर आशाओं ने की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा। बकाया मानदेय का भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर धरना देकर हड़ताल की। इसके चलते क्षेत्र में रविवार को शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान के तहत दवा पिलाने का कार्य प्रभावित रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनका लंबित भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वे किसी भी सरकारी कार्यक्रम में सहयोग नहीं करेंगी।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें टीबीआई, कुष्ठरोग सर्वे, आभा आईडी बनाने सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किए गए कार्यों का लगभग दो वर्षों से मानदेय नहीं मिला है। बार-बार मांग करने के बावजूद विभाग ने करीब दो माह के मानदेय का कुछ भुगतान किया गया है।
आशा संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सुमन देवी ने बताया कि संगठन की ओर से 10 जून को सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन देकर लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य अभियानों को सफल बनाने में जुटी रहती हैं, लेकिन समय पर मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हड़ताल के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द भुगतान की मांग की। उनका कहना था कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक पल्स पोलियो अभियान सहित किसी भी सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्य नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधीक्षक डा. अजय कुमार विक्रम ने बताया कि करीब 35 आशाएं हड़ताल पर रहीं। जल्द उनका भुगतान कराया जाएगा। कुछ जगहों पर अभियान प्रभावित हुआ है, जिसके लिए व्यवस्था की जाएगी।