{"_id":"6a40f308d01c5e6eaa0b1cf5","slug":"auraiya-youth-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-while-waiting-for-a-bus-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बस के इंतजार में खड़े था, चालक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बस के इंतजार में खड़े था, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 28 Jun 2026 03:40 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 28 Jun 2026 03:40 PM IST
सार
Auraiya News: खानपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बस का इंतजार कर रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े रहे परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में खानपुर चौराहे पर शनिवार देर रात बस के इंतजार में खड़े एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंद पुरवा हरचंदपुर निवासी बहादुर (20) शनिवार रात करीब 11 बजे अपने भाई के पास राजस्थान जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
वह वहां काम की तलाश में जा रहा था। ऑटो से वह शहर के खानपुर चौराहे पर पहुंचा। वहां बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन से भाग गया। वहीं, युवक को गंभीर हालत में लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर रविवार सुबह परिजन कोतवाली पहुंचे। वहीं छानबीन व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
बहादुर तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता रामचंद्र खेती कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण बहादुर भी कमाने के लिए घर से कदम बाहर निकाला था, ताकि पिता का हाथ बंटा सके। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।