पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Claims of cleanliness washed away by an hour's rain.

Etawah News: एक घंटे की बारिश में बह गए सफाई के दावे

Sun, 28 Jun 2026 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Claims of cleanliness washed away by an hour's rain.
चकरनगर। रविवार दोपहर चकरनगर कस्बे में अचानक हुई बारिश ने पंचायत और प्रशासन के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। करीब एक घंटे की बारिश के बाद रेंज गली, लखना-सिंडोस मार्ग, राजपुर रोड और थाना क्षेत्र के आसपास एक से दो फीट तक पानी भर गया। जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने से कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद ही रेंज गली का नाला उफान मारने लगा और नाले का पानी सड़क पर बहने लगा। थाने के पास उमा यादव के घर के पास बना नाला चोक होने के कारण पानी सीधे पास की दुकानों और घरों में भर गया। दुकानदार झाड़ू, बाल्टी और से पानी बाहर निकालते नजर आए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई कराई जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पंचायत हर साल नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने का दावा करता है, लेकिन यह सफाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती है। अधिकांश नाले आज भी कचरे से पटे हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार तहसील दिवस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। कस्बा के संजेश यादव, जितेंद्र निषाद, सलीम, राजु गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अमित, बेटू चौहान, सुधीर, देवेंद्र सिंह, समीर, कल्लू, अमिर, लोकेन्द्र भदौरिया, रजत शिवहरे स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत नालों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा निवासी उमा यादव ने बताया कि पांच सालों से नाले की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण हर बारिश में घर और दुकानों में पानी भर जाता है।
अभी भी अगर नाले की सफाई नहीं हुई तो वह क्षेत्र के लोगों के साथ अनशन पर बैठ जाएंगे।
शराफा व्यापारी शिव सोनी ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षों से हर बरसात में उनकी दुकान में पानी भर जाता है। रविवार को पहली ही बारिश में फिर वही हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहाें पर लोगाें ने नालों पर अतिक्रमा कर लिया है। ऐसे में नालों की सफाई करने में दिक्कत आ रही है। सफाई कर्मियों को चोक हुए नालों की तुरंत सफाई शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। -यदुवीर सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed