{"_id":"6a6e3c4fc694e1e6410ea154","slug":"assault-over-land-dispute-young-woman-accuses-uncle-of-attempted-rape-etawah-news-c-216-1-etw1015-147126-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जमीन के विवाद में मारपीट, युवती ने चाचा पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जमीन के विवाद में मारपीट, युवती ने चाचा पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जमीन विवाद को लेकर मारपीट का वीडियो वायरल होने के तीन दिन बाद शनिवार को एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। युवती ने अपने चाचा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। उसने बसरेहर थाना पुलिस पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने और परिजनों पर शांतिभंग की कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
युवती ने बताया कि 29 जुलाई की दोपहर वह खेत में घूरा डालने गई थी। आरोप है कि उसके चाचा ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके हाथ पर काटा और शरीर पर खरोंच मारी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। युवती की मां जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची, तो आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें युवती के माता-पिता, छोटे भाई और बहन के साथ भी मारपीट हुई।
युवती के पिता ने ढैंचा की फसल की जुताई के विरोध पर मारपीट की तहरीर दी थी। युवती के बाबा ने जमीन बंटवारे और खेत की जुताई को लेकर विवाद बताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खेत जोतने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हुआ था। घटना वाले दिन चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई हुई थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। युवती के दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों की जांच कराई जा रही है।