सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP workers surrounded the police station and raised slogans.

Etawah News: भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
BJP workers surrounded the police station and raised slogans.
विज्ञापन
चकरनगर। मानपुरा में बालक को छत से धकेलने के आरोप में तीसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज क्षेत्रीय भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही जेई समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। भाजपाइयों ने प्राथमिकी दर्ज न करने पर शनिवार को थाना व बिजलीघर का घेराव करने की चेतावनी दी।
Trending Videos


शुक्रवार दोपहर 12 बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश सिंह राजावत व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव की अगुवाई में 50 से अधिक स्थानीय नेता, ग्रामीणों व पीड़ित परिवार के साथ मिलकर थाने का घेराव किया। साथ ही विद्युत कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस कर्मियों ने 12 घंटे के भीतर प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। भाजपाइयों ने प्राथमिकी दर्ज न होने पर दोबारा थाना व विद्युत उपकेंद्र को घेरने की चेतावनी दी। इस मौके पर शेखर चौहान, महामंत्री सोनू गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव गुर्जर, सचेन्द्र चौहान, बूथ अध्यक्ष रज्जन तिवारी, रामवीर चौहान, आदित्य तिवारी, दीपक प्रजापति, हरिओम राजावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मानपुरा गांव निवासी अनिल कुमार का 12 वर्षीय बेटा अंश छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़िता अलका देवी ने आरोप लगाया था कि विद्युत जेई समेत चार-पांच विद्युत कर्मी दीवार के पीछे से छत पर चढ़ गए। छत पर मौजूद अंश को केबल छीड़ने के दौरान धक्का मार दिया, जिससे वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार ने तहरीर है। इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed