सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of student who fell into Yamuna from pontoon bridge found

Etawah News: पैंटून पुल से यमुना में गिरे छात्र का शव मिला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Body of student who fell into Yamuna from pontoon bridge found
web -
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के नौगावा-अंदावा पैंटून पुल से सोमवार शाम बाइक फिसलने से यमुना नदी में डूबे इंटर के छात्र का शव मंगलवार को मिल गया। एसडीआरएफ टीम ने दोपहर करीब दो बजे शव को नदी से बाहर निकाला। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos

नौगावा निवासी समीम उर्फ खुन्नू (17) सोमवार को बाइक से अपने रिश्तेदारों को अंदावा छोड़कर लौट रहा था। जैसे ही वह नौगावा-अंदावा पैंटून पुल पर चढ़ा तभी बाइक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई और समीम डूब गया। घटना के बाद एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया और सीओ अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंगलवार सुबह पहुंची एसडीआरएफ टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब सात घंटे बाद शव नदी से निकाला। समीम की मौत के बाद पिता नसीम की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में मृतक समीम खान इंटरमीडिएट का छात्र था। हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी से पास होने के बाद इंटर में वह अच्छे अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। उसके दो पेपर बाकी थे। मां अपने बेटे के शव से लिपटकर बिलखते हुए बार-बार कह रही थी, बेटा उठ जाओ, तुम्हें पेपर देने जाना है। परिजन के अनुसार वह अक्सर अपनी मां से कहता था कि मां कुछ दिन और गरीबी में काट लो, सरकारी नौकरी लगते ही घर की सारी परेशानी दूर कर दूंगा।

परिजन और ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पटरे सड़े हुए लगे हैं। रेलिंग नहीं लगी थी। पटरा को कसा नहीं गया जिससे वह उचक गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed