{"_id":"69b075afda1ba5ee67051831","slug":"cable-fault-in-tubewell-disrupts-drinking-water-supply-to-five-wards-etawah-news-c-216-1-etw1002-139023-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्यूबवेल में केबल फाल्ट, पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्यूबवेल में केबल फाल्ट, पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला रेलमंडी में स्थित पालिका के ट्यूबवेल में केबल फॉल्ट होने से पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे करीब पांच वार्डों के हजारों लोगों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में आसपास के हैंडपंप और निजी सबमर्सिबल से पानी ले रहे हैं।
रेलमंडी स्थित इस ट्यूबवेल से रेलमंडी पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी व मोहन की मड़ैया से लगभग 15 हजार से अधिक लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। रविवार को अचानक केबल में फॉल्ट आने से पेयजल संकट गहरा गया। पानी न आने से घरों में खाना बनाने से लेकर अन्य जरूरी कामों में काफी परेशानी हो रही है।
सभासद प्रतिनिधि हेमू शाक्य व नागरिक रघुवीर सिंह, महेश, धर्मेंद्र, सोनू यादव, दीपू शर्मा ने बताया कि दो दिनों से लोग इधर-उधर से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पानी की टंकी की बाउंड्रीवॉल भी टूटी हुई है। जलकल विभाग के सुपरवाइजर लाल कुमार ने बताया कि केबल की मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है और उम्मीद है कि बुधवार सुबह तक पानी की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos