सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PAC jawan seriously injured after falling from train, referred

Etawah News: ट्रेन से गिरकर पीएसी जवान गंभीर रूप से घायल, रेफर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
PAC jawan seriously injured after falling from train, referred
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात राहतपुरा गांव के पास चलती ट्रेन से गिरकर पीएसी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
Trending Videos

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के नगला गढ़ी गांव निवासी गौरव कुमार (32) दिल्ली से इटावा की ओर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहा था। ट्रेन जब राहतपुरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, तभी अचानक गौरव चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर में चोटें गंभीर होने के कारण सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही उसका चचेरा भाई अजय कुमार निवासी नगला गढ़ी थाना बेवर मैनपुरी अस्पताल पहुंच गया। अजय कुमार वर्तमान में इटावा की 28 वीं बटालियन पीएसी में तैनात हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed