सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Suddenly a bullet was fired from the Pradhan's pistol.

Etawah News: प्रधान की पिस्तौल से अचानक चली गोली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Suddenly a bullet was fired from the Pradhan's pistol.
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के प्रधान की पिस्तौल से अचानक गोली चलने से खलबली मच गई। गोली प्रधान के साथ मौजूद एक व्यक्ति के पैर को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया और अनहोनी टल गई।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रधान अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद थे। तभी अचानक पिस्तौल से गोली चल गई। गोली वहां खड़े प्रधान के साथी के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed