{"_id":"6a4a8f2ab1fc2140ac08a5ca","slug":"demand-raised-to-rectify-voter-list-discrepancies-and-hold-monthly-organizational-meetings-etawah-news-c-216-1-etw1002-145496-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मतदाता सूची की गड़बड़ियां दूर कराएं, हर माह संगठन की बैठकें कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मतदाता सूची की गड़बड़ियां दूर कराएं, हर माह संगठन की बैठकें कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की सक्रियता बढ़ाने, लंबित कमेटियों के गठन और मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक की शुरुआत वीरभान सिंह भदौरिया वीरू ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त पत्रों का वाचन कर की। जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकोष्ठों की जिला, विधानसभा, ब्लॉक और नगर इकाइयों की गठन सूची अब तक जिला कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई है। इटावा और विधानसभा स्तर की नियमित बैठकें भी नहीं हो रही हैं। उन्होंने सभी इकाइयों को प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची में नाम और उपनाम से जुड़ीं गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सूची का सत्यापन करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उनके लिए फॉर्म-6 और फर्जी नामों को हटाने के लिए फॉर्म-7 भरवाया जाए। दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले अथवा नदी, नाला, रेलवे लाइन जैसी बाधाओं वाले पोलिंग स्टेशनों की सूची दो दिन में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में पार्टी के प्रदेश, जिला और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।