पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR against eight for pressuring teenage girl to convert; five arrested.

Etawah News: किशोरी पर धर्मांतरण का दबाव बनाने में आठ पर प्राथमिकी, पांच गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
FIR against eight for pressuring teenage girl to convert; five arrested.
फॉलोअप---
विज्ञापन

इटावा। शहरी क्षेत्र में डांस सीखने गई एक किशोरी पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को सात नामजद सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में हिंदू संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया है। पुलिस मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पीड़िता की मां ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनकी बेटी ने डांस क्लास जाना शुरू किया था। वहां एक लड़की ने डांस सिखाने के बहाने उससे दोस्ती बढ़ाई। बाद में उस लड़की ने किशोरी की बात कुछ मुस्लिम लड़कों से करवाना शुरू कर दी। आरोपियों ने बातचीत के दौरान वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इसी रिकॉर्डिंग के बल पर किशोरी को देर रात मिलने और जबरन बात करने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रशासनिक रसूख की धौंस दी।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी ने बताया कि दो लड़कियां उसे लड़कों से बात करने पर मजबूर करती थीं। किशोरी के अनुसार, लायबा के पिता भी इस प्रताड़ना में शामिल थे। वे किशोरी से गंदी बातें करते थे। जीशान, अयान और अन्य लड़के किशोरी पर परिवार छोड़कर उनका धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के पिता के मैनपुरी जाने पर मकान मालिक अंशू यादव ने बच्चियों को डराया-धमकाया। अंशू ने उनका मोबाइल छीनकर सोशल मीडिया मंच पर बातचीत, स्क्रीनशॉट और कॉल विवरण जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्य डिलीट कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। रिहान, जीशान, अयाना, लायबा, अंशू यादव, लायबा के पिता और दीपा समेत आठ लोग नामजद हैं। इन पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिहान, जीशान, अयान, अंशू यादव और दीपा को हिरासत में लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच करा रही है।



किशोरी की मां की तहरीर और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर सात नामजद समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अवनीश सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed