पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Number of skin patients rises amidst the humidity of the rains.

Etawah News: बारिश की नमी के बीच बढ़ गए त्वचा रोगी

Sun, 05 Jul 2026 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Number of skin patients rises amidst the humidity of the rains.
भरथना/लवेदी। जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर इलाज लिया। यहां डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। बारिश का मौसम शुरू होने से वातावरण में नमी आने के चलते आरोग्य मेल में त्वचा व आंख के इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन

भरथना के हथनोली गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला में दोपहर दो बजे तक 21 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीज त्वचा और आंख के इंफेक्शन से ग्रस्त पाए गए। हथनोली गांव निवासी 60 साल के सूरज ने बताया कि बारिश के मौसम में वह पिछले तीन दिनों आंख में खुजली की समस्या परेशान हैं। आरोग्य मेले में उन्हें आई ड्रॉप व दवाएं दी गई हैं। इसी प्रकार त्वचा रोग से पीड़ित 11 साल के कबीर और बुखार से ग्रस्त हर्ष की भी चिकित्सक ने जांच कर जरूरी दवाएं दीं। इस दौरान डॉ. कुलदीप कुमार, फार्मासिस्ट मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में आयोजित आरोग्य मेले में कुल आठ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मरीजों में एक सिरदर्द, दो पेट दर्द, दो बुखार व अन्य त्वचा संबंधी रोग से पीड़ित थे। यहां महेवा से आए चिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी। डॉक्टर ने बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं एएनएम निशा राजपूत ने 14 वर्ष आयु की पांच किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताखा क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में कुल 68 मरीजों ने इलाज लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समथर पर डॉ. राज प्रताप कुशवाहा, फार्मासिस्ट सत्येंद्र दुबे ने 15 मरीजों को इलाज दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताखा पर डॉ. अमित जिंदल, फार्मासिस्ट अभिलाख सिंह ने 11 मरीजों को दवाई दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊसराहार में डॉ. सोनी कठेरिया, फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह ने 27 मरीजों को इलाज दिया। इसी प्रकार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरगपुर सरैया में डॉ. पूर्णिमा निषाद व फार्मासिस्ट विनोद कुमार ने 15 मरीज देखे। इनमें से ज्यादातर मरीज त्वचा रोग से संबंधित रहे।

बकेवर में लखना व बिजौली पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में कुल 36 लोगों को इलाज दिया गया। लखना पीएचसी पर 19 मरीज उपचार के लिए पहुंचे इनमें से ज्यादातर को बुखार व उल्टी दस्त की शिकायत थी। पीएचसी प्रभारी डॉ. संजय आनन्द ने मरीजों को उपचार दिया। जबकि बिजौली पीएचसी पर पर इलाज के लिए पहुंचे 18 मरीजों में कई त्वचा रोग से पीड़ित थे। यहां डॉ. जितेंद सिंह चौहान ने मरीजों को उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed