फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   District ranks 23rd in the state under the CM Yuva Yojana.

Etawah News: सीएम युवा योजना में जिले को प्रदेश में 23वां स्थान

Sun, 02 Aug 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
District ranks 23rd in the state under the CM Yuva Yojana.
इटावा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के संचालन में जनपद ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जुलाई माह की प्रगति के आधार पर इटावा को पूरे उत्तर प्रदेश में 23वां स्थान मिला है। जिला प्रशासन की नियमित समीक्षा, बैंकों के सहयोग और जिला उद्योग केंद्र के समन्वय से योजना के क्रियान्वयन में तेजी आई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के लिए जनपद को 1700 लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 350 युवा उद्यमियों को ऋण वितरित किया जा चुका है। लाभार्थियों ने अपने उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा के अनुसार, लंबित आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण से इटावा ने बेहतर रैंकिंग हासिल की। पिछले वित्तीय वर्ष में भी 1530 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला था। वर्तमान में इन सभी इकाइयों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच के दौरान नौ ऐसे लाभार्थी मिले हैं, जिन्होंने स्वीकृत परियोजना के अनुरूप उद्योग स्थापित नहीं किया। कुछ ने ऋण राशि का उपयोग अन्य कार्यों में किया। शासन के निर्देशानुसार उनकी सब्सिडी निरस्त कर दी गई है। बैंक की धनराशि की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई है। नए आवेदनों की प्रक्रिया लगातार जारी है और जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आवेदन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed