सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight-month-old child puts lizard in his mouth while playing

Etawah News: खेलते हुए आठ माह के मासूम ने मुंह डाल ली छिपकली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Eight-month-old child puts lizard in his mouth while playing
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। ग्राम सरावा में शुक्रवार दोपहर आठ माह के मासूम ने खेल-खेल में छिपकली अपने मुंह में डाल ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने मासूम को देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन फौरन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
Trending Videos

सरावा निवासी मिथुन के आठ माह के पुत्र सत्यम के साथ यह घटना उस समय हुई जब वह घर में खेल रहा था। मासूम ने खेल-खेल में छिपकली को पकड़कर मुंह में रख लिया। कुछ देर बाद सत्यम जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे की मां पूजा ने बताया कि रोने की आवाज सुनकर जब उन्होंने देखा तो बच्चे के मुंह में छिपकली दिखाई दी। उसे तुरंत बाहर निकाल दिया गया लेकिन मासूम को बेहोशी छाने लगी। यह देख परिजन बिना देर किए बच्चे को सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर बच्चे की हालत में सुधार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed