सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electricity poles and wires should be removed from main intersections.

Etawah News: मुख्य चौराहों से हटाए जाएं बिजली के खंभे व तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles and wires should be removed from main intersections.
विज्ञापन
इटावा। शहर के सबसे व्यस्ततम आईआईटी चौराहे की सूरत जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने चौराहे के सुंदरीकरण और सड़क चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने साफ कहा कि शहर के मुख्य चौराहों पर बिजली के खंभे और तारों का होना बड़ी समस्या है इन्हें तत्काल हटाकर वाहनों के आवागमन के लिए जगह बनाई जाए।
Trending Videos


डीएम ने कहा कि निरीक्षण में देखा गया कि आगरा की ओर जाने वाले हाईवे पर चढ़ने से ठीक पहले एक ट्रांसफार्मर और बिजली का खंभा यातायात में बाधक बन रहा है। उन्होंने बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर और पोल को शिफ्ट कर लाइन हटाई जाए। वहीं, कानपुर की ओर से हाईवे से उतरते समय मोड़ पर स्थित पाकड़ के पेड़ को काटने के लिए वन विभाग को निर्देशित किया गया है ताकि सड़क चौड़ी हो सके और वाहनों का दबाव कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने मैनपुरी की ओर से कानपुर रोड पर चढ़ने वाले लिंक मार्ग पर बने नाले को पीछे खिसकाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की बात कही। अधिकारियों से कहा कि नाले का कोई वैकल्पिक मार्ग खोजे ताकि इसे यहां से पूरी तरह हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सके। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम ने कहा कि जहा से वाहन हाईवे से उतरते हैं वहा स्पष्ट मार्किंग कर लेन अनुशासन लागू किया जाए। आईआईटी चौराहे के खराब सिग्नल को तत्काल ठीक करने के निर्देश। एएसपी अभयनाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी अभय राय, टीएसआई सूबेदार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed