{"_id":"698b8097831408343f077777","slug":"villagers-agitated-over-illegal-occupation-of-public-road-protest-etawah-news-c-216-1-etw1002-137611-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आम रास्ते पर अवैध कब्जे से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आम रास्ते पर अवैध कब्जे से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 23::::जसवंतनगर तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला केशोराय, मौजा जसोहन में आम रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में एकत्र हुए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम कुमार सत्यम जीत को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की उत्तर दिशा से होकर मुख्य कचौरा–इटावा मार्ग को जोड़ने वाले पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों की ओर से जबरन पक्का निर्माण, चबूतरा और गेट लगाकर कब्जा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, रामताल के तीन लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर झगड़े पर उतारू होने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इसी रास्ते पर कब्जे का प्रयास किया गया था, जिस पर पुलिस को लिखित आश्वासन दिया गया था बावजूद इसके दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने गोपाल आश्रम की भूमि पर भी अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपते समय राधा कृष्ण, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, यदुवीर सिंह, अनिल, जगदीश, सुभाष, रवि कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
Trending Videos