सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Security of question papers, CCTV and audio recording mandatory

Etawah News: प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Security of question papers, CCTV and audio recording mandatory
विज्ञापन
इटावा। आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर स्पष्ट चेतावनी दी कि नकल रोकने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
Trending Videos

जनपद के सभी 67 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। डीएम ने बताया कि प्रश्नपत्र चार डबल लॉक अलमारी वाले स्ट्रांग रूम में रहेंगे। इसकी चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होगी। विशेष परिस्थितियों में दोबारा परीक्षा के लिए सुरक्षित रखे गए अतिरिक्त प्रश्नपत्रों की चाबी संबंधित थानाध्यक्ष के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में नाइट विजन कैमरे और हर कक्षा में ऑडियो सहित लाइव रिकॉर्डिंग अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए रंग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed