{"_id":"69cd611efda97bc13d0dd7e8","slug":"gas-agency-operator-assaulted-etawah-news-c-216-1-etw1004-140258-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गैस एजेंसी संचालक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गैस एजेंसी संचालक के साथ मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम अहेरीपुर में गैस वितरण के दौरान एजेंसी संचालक के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अहेरीपुर निवासी नरनारायण सारस्वत ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह अहेरीपुर इंडेन ग्रामीण वितरक के संचालक है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जब वह गैस वितरण करवा रहे थे तभी गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गैस वितरण के कलेक्शन के रुपये छीनने का भी प्रयास भी किया गया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, जांच की जा रही है। व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे, इसके लिए पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है।
Trending Videos