सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman beaten and thrown out of house, FIR against six including husband

Etawah News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत छह पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of house, FIR against six including husband
विज्ञापन
इटावा। शहर के नौरंगाबाद निवासी मरियम सलीम को दहेज में कार न मिलने पर प्रताड़ित किया गया। पति समेत छह ससुरालियों पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


मरियम की शादी 22 जून, 2025 को प्रयागराज के सैयद नासिर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालियों ने कार की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि असमर्थता जताने पर मरियम को प्रताड़ित किया जाने लगा। 23 मार्च, 2026 को पति सैयद नासिर, जेठ, ननद समेत छह लोगों ने उसे फिर पीटा। बाद में पति उसे इटावा स्टेशन पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता मरियम सलीम की तहरीर पर पुलिस ने पति सैयद नासिर, जेठ सैयद शाहबुद्दीन, ननद नाहिरा उर्फ लाली, ननद का बेटा अजमल, ननद की बेटी बुशरा और देवरानी तमन्ना पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed