{"_id":"69e12b58fc1a7d2b600150c0","slug":"married-womans-body-found-hanging-maternal-family-alleges-murder-etawah-news-c-216-1-etw1005-141180-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: विवाहिता का फंदे पर मिला शव, मायके पक्ष का हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: विवाहिता का फंदे पर मिला शव, मायके पक्ष का हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 12: कीर्ति की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- जसवंतनगर क्षेत्र के जैनपुर नागर गांव में बुधवार शाम की घटना
-पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। क्षेत्र के जैनपुर नागर गांव में घर में अकेली विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही।
जैनपुर नागर निवासी जयपाल सिंह के पुत्र लवी बाबू की शादी तीन साल पूर्व कटेखेड़ा सराय भूपत निवासी राजेश कुमार की पुत्री कीर्ति के साथ प्रेम विवाह हुआ था। बुधवार 15 अप्रैल को गांव में निकली शोभायात्रा में परिवार के अधिकांश सदस्य शामिल होने चले गए थे जबकि कीर्ति घर पर ही मौजूद थी। शाम के समय कीर्ति के बड़े बेटे राघव को बुखार आ गया जिस पर उसने अपने पति को फोन कर घर आने के लिए कहा।
इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। पुलिस के अनुसार बाद में कीर्ति का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। कीर्ति के पिता राजेश कुमार व अन्य परिजन ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने फोन कर उन्हें बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी,लेकिन जब वे घर पहुंचे तो कीर्ति का शव जमीन पर पड़ा मिला और घर में केवल उसकी सास मौजूद थी।
कीर्ति के दो बेटे राघव और पुनीत हैं। सूचना पर एसडीएम कुमार सत्यमजीत, सीओ आयुषी सिंह, थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Trending Videos