सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mung bean and maize were hit hard, and wheat grains also fell.

Etawah News: मूंग-मक्का को ज्यादा चोट, गेहूं के भी दाने झड़े

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mung bean and maize were hit hard, and wheat grains also fell.
विज्ञापन
इटावा/ताखा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं के साथ मक्का और मूंग की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। शहर से सटे व ताखा और जसवंतनगर क्षेत्र 30 गांवों ओले गिरे थे।
Trending Videos

इन गांवों में गेहूं की फसल को लगभग 30 प्रतिशत और मूंग और मक्का की फसल को 40-50 प्रतिशत तक नुकसान माना जा रहा है। हालांकि कृषि विभाग की ओर से अभी सर्वे पूरा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 67 हजार हेक्टेयर गेहूं का रकबा है। वहीं बड़ी संख्या में किसान मक्का और मूंग की भी फसल करते हैं। मक्का का लगभग 262 और मूंग 110 हेक्टेयर की फसल है। गेहूं की इस समय लगभग सिर्फ 10 प्रतिशत ही कटाई हुई है। ऐसे में खेत में खड़े गेहूं की ओले और बारिश में दाने गिर पड़े हैं।
वहीं जो कटा गेहूं खेत में पड़ा है, उसके दाने काले हो गए हैं। इससे किसानों को भारी चोट झेलनी पड़ रही है। ताखा क्षेत्र के करीब बीस गांव में ओलावृष्टि से लगभग पांच हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है। वहीं खेत बुवाई मक्का की फसल, मूंग की फसल सड़ गई है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं और मक्का में लगभग 40-50 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। ऐसे में किसान अब आलू के बाद इन फसलों में भी चोट झेल रहे हैं। ताखा क्षेत्र में करीब 50 हेक्टेयर मक्का, करीब 50 हेक्टेयर मूंग और करीब 20 हेक्टेयर मूंगफली की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed