सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   NEET to be held again at eight centres in the district on the 21st.

Etawah News: 21 को जिले के आठ केंद्रों पर फिर होगी नीट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
NEET to be held again at eight centres in the district on the 21st.
विज्ञापन
इटावा। अनियमितताओं के चलते दोबारा हो रही नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए आठ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा चुकी हैं।


डीआईओएस अतुल कुमार ने बताया कि जिले में पंजीकृत कुल 3778 परीक्षार्थी निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है, जबकि पर्यवेक्षक परीक्षा के दौरान लगातार निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा रविवार को एक पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। केंद्रीय विद्यालय, जीजीआईसी इटावा, जीजीआईसी जसवंतनगर, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केकेडीसी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, पंचायत राज महिला डिग्री कॉलेज और जीआईसी इटावा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed