{"_id":"6a3036fef2af868e640faca6","slug":"young-woman-begins-to-leave-with-young-man-following-court-order-family-creates-a-ruckus-at-the-courthouse-etawah-news-c-216-1-etw1005-144471-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कोर्ट के आदेश से युवक संग जाने लगी युवती, परिजन का कचहरी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कोर्ट के आदेश से युवक संग जाने लगी युवती, परिजन का कचहरी में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। कचहरी परिसर में सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद युवती को युवक के साथ भेजे जाने पर नाराज परिजन ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवक के साथ हाथापाई की नौबत आ गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवती के तीन परिजनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक 11 मई को चौबिया थाना क्षेत्र की एक युवती को अपने साथ ले गया था। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को युवक और युवती थाने पहुंचे। वहां से पुलिस युवती के बयान दर्ज कराने के लिए उसे कोर्ट लेकर गई, तभी युवती के परिजन वहां पहुंचे और कचहरी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने युवक के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कचहरी में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने युवती के तीन परिजनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। वहीं, हाथापाई में युवक को चोट आने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि युवती के बयान के बाद कोर्ट के आदेशानुसार उसे युवक के साथ भेज दिया गया है।