{"_id":"69c6d44a3b3301780d0767d8","slug":"officials-are-taking-months-to-settle-electricity-bills-etawah-news-c-216-1-etw1013-140015-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिजली बिल निस्तारण में महीनों लगा रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिजली बिल निस्तारण में महीनों लगा रहे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बिजली बिल के संशोधन में महीनों लगने पर गुस्सा दिखा। सदस्यों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की इस लापरवाही की वजह से उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं के बारे में बताया। कहा कि अधिकारी मनमानी करते हैं और प्रताड़ित उपभोक्ता हो रहे। बैठक में कानून व्यवस्था संबंधित मामलों के लिए पुलिस की भी मौजूदगी किए जाने की मांग भी उठी।
जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव की अध्यक्षता में सभागार में हुई बैठक में सदस्यों ने ऊसराहार से गंगापुर सड़क पर गड्ढों की समस्या को उठाया। इसके शीघ्र मरम्मत की मांग के साथ ही ताखा कस्बे से ऊसराहार से किशनी मार्ग पर नाली न होने से जलभराव की समस्या को भी उठाया। रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की समुचित निगरानी की मांग उठी, कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग उठी। शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। भोगनी प्रखंड में ज्यादा मिट्टी उठान से पेड़ों की जड़ें निकलने की समस्या को लेकर शिकायत की गई।
भट्टा मानपुर समेत अन्य जगहों पर मिट्टी उड़ने की समस्या रखी। आंबेडकर जयंती को लेकर पार्कों की सफाई व सजावट की मांग उठी। बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य की बात भी रखी गई। इकदिल में खारवी नाले में शहर का नाला जोड़ दिए जाने से गंदगी और प्लास्टिक कचरा नाले को चोक करने की शिकायत की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोज बंटी यादव, सदर विधायक प्रतिनिधि सचिन यादव, भरथना विधायक प्रतिनिधि जीतू यादव, ब्लॉक प्रमुख ताखा ध्रुव यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos