सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Passengers are troubled due to non-arrival of Shatabdi and Intercity, buses become the only option.

Etawah News: शताब्दी, इंटरसिटी न आने से यात्री परेशान, बसें बनीं सहारा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to non-arrival of Shatabdi and Intercity, buses become the only option.
विज्ञापन
इटावा। लखनऊ जाने वाली शताब्दी और आगरा फोर्ट से चलने वाली इंटरसिटी के न आने से गुरुवार को यात्रियों को काफी असुविधा हुई। इन दोनों ट्रेनों के आरक्षित टिकट से जाने वाले यात्रियों को तो इसकी जानकारी पहले से हो गई थी लेकिन लखनऊ इंटर सिटी में जनरल टिकट से यात्रा करने वाले यात्री जानकारी के अभाव में ट्रेन का इंतजार करते रहे।
Trending Videos




कानपुर सेंट्रल से लखनऊ खंड के बीच रेलवे पटरियों के स्लीपर बदले जाने के चलते कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इसमें इटावा रुकने वाले शताब्दी और लखनऊ इंटरसिटी भी शामिल है। इन दोनों ही ट्रेनों से जिला इटावा से काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। नई दिल्ली से लखनऊ अप-डाउन शताब्दी ट्रेन में इटावा से प्रतिदिन 100 से 150 यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसके लिए पहले सीटें आरक्षित करानी होती हैं। इस वजह से इस ट्रेन के यात्रियों को इसके रूट डायवर्जन व न आने की जानकारी पहले से हो गई। लेकिन लखनऊ इंटरसिटी में प्रतिदिन सवार होने वाले 400 से 450 यात्रियों में डेढ़ सौ से 200 यात्री सामान्य टिकट से यात्रा करते हैं। इनमें तमाम यात्रियों को जानकारी नहीं थी। इस वजह से वे स्टेशन पहुंच गए। काफी इंतजार करने के बाद जब उन्हें ट्रेन के न आने की सूचना मिली तो उन्होंने दूसरा साधन लिया। ज्यादातर बस से गए। इनमें पेशेवर लोगों को काफी समस्या हुई। वे समय पर अपने गंतव्य को रवाना नहीं हो सके।







-आगरा फोर्ट से लखनऊ जाने वाली ट्रेन का इटावा स्टॉपेज सुबह 8:20 बजे है जबकि नई दिल्ली से चलने वाली शताब्दी का इटावा जंक्शन पर स्टॉपेज सुबह 9:42 बजे है। इन दोनों ट्रेनों के न आने से लखनऊ जाने वाले यात्रियों का इंतजार करीब दो घंटे बढ़ गया है। जनरल टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों को तीन घंटे का इंतजार बढ़ गया। इन दोनों ट्रेनों के न आने से लखनऊ जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस सुबह 11:36 बजे इटावा आती है। लेकिन, यह ट्रेन में सप्ताह में रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को ही आती है।


मैनपुरी फाटक निवासी रवि वर्मा ने बताया कि लखनऊ जरूरी काम से जाना था, लखनऊ इंटर सिटी का इंतजार कर रहे थे। जानकारी नहीं थी कि वह नहीं आ रही है। अब बस से जाएंगे।



उदी निवासी शिवमोहन शर्मा ने बताया कि मेरी मिठाई की दुकान लखनऊ में है। सिलिंडर न मिलने से बंद रही। शुक्रवार को चालू करना है। इंटरसिटी न आने से असुविधा हुई। दूसरी ट्रेन से कानपुर तक जा रहे हैं, इसके बाद बस से निकलेंगे।










-कानपुर सेंट्रल- जम्मूतवी एक्सप्रेस (12469) का रूट बदले जाने से इस ट्रेन का तीन अप्रैल से इटावा स्टॉपेज रहेगा। यह तीन अप्रैल के साथ ही बुधवार, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और मई में एक, छह, आठ, 13 मई तक कानपुर सेंट्रल से इटावा होते हुए दिल्ली अंबाला कैंट पहुंचेगी। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इटावा से इन स्टेशनों को जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। अभी इसका मार्ग उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, शाहजहानपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर होते हुए गंतव्य को पहुंचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed