सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Petrol prices would have risen if there were no state elections: Prof. Ramgopal

राज्यों के चुनाव न होते तो बढ़ जाते पेट्रोल के दाम: प्रो. रामगोपाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Petrol prices would have risen if there were no state elections: Prof. Ramgopal
विज्ञापन
इटावा। बंगाल, केरल, तमिलनाडु में यदि चुनाव होने होते तो पेट्रोल पर सरकार सीधे 50 रुपये बढ़ा देती। यह बात शुक्रवार को सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने केदारेश्वर मंदिर परिसर में श्रीराम और कृष्ण की मूर्ति स्थापना के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि देश पर संकट आने वाला है। हॉरमुज स्ट्रेट रोकने से 20 से 25 प्रतिशत तेल की आपूर्ति बंद हो रही है लेकिन जहां यह पैदा हो रहा है, उसे नष्ट कर दिया है। देश में भी इसका असर दिख रहा है। भाजपा को सबसे अधिक चंदा मिलने के सवाल पर कहा जिनके खिलाफ ईडी का केस चल रहा था, एक-एक व्यक्ति उन्होंने लाखों करोड़ों दे दिया। ईडी पीछे हट गई है। बड़ी कंपनियों पर जांचें चल रहीं थीं। उन्होंने चंदा दिया, फिर उन्हें बड़े-बड़े ठेके मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने बेईमान और बेशर्म लोग हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सब रिकॉर्ड मिला कोर्ट न होता तो हम लोगों को पता भी नहीं चलता। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, सपा के मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed