सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pratibha won and got a bicycle

Etawah News: जीत हासिल कर प्रतिभा ने पाई साइकिल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Pratibha won and got a bicycle
विज्ञापन
फोटो: 13 सम्मानित हुए खेलकूद के विजेता छात्र छात्राएं
Trending Videos

ब्राइटेंड एजुकेशनल एकेडमी में वार्षिकोत्सव
जसवंतनगर। कस्बे के कोठी कैस्त स्थित ब्राइटेंड एजुकेशनल एकेडमी में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभा को साइकिल प्रदान की गई।

समारोह में मुख्य अतिथि राम धनगर व प्रबंधक सुरेंद्र धनगर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य संघप्रिय गौतम ने बताया कि विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभा को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर आदित्य चौधरी, तृतीय स्थान पर लकी, चतुर्थ स्थान पर प्रिंस राठौर तथा पंचम स्थान पर जागृति रही। इसके अलावा देवेश महेरे, श्रेयांश, अंशुल यादव, शिव राठौर एवं आदर्श को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। प्रभारी सौदान सिंह, शैलेंद्र दुबे, शिक्षिका लबली, कीर्ति, संगीता, दीप्ति शर्मा, कविता महेरे, विमल, करन, अनुभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed