सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prostitution caught in hotel, five arrested

Etawah News: होटल में पकड़ा देह व्यापार, पांच गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prostitution caught in hotel, five arrested
विज्ञापन
फोटो 32
Trending Videos

फोटो 33

- एक महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर सीओ सिटी और इकदिल थाना पुलिस ने की कार्रवाई
- मौके से कोलकाता की दो युवतियां और छह पुरुष पकड़े गए, कई मौके से हुए फरार
- एक अज्ञात व सात नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज, युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। कानपुर आगरा नेशनल हाईवे स्थित पति की दुकान के बाहर बैठी महिला से होटल से निकले नशे में धुत युवकों ने छींटाकशी की। इस पर महिला ने पुलिस में शिकायत की। शनिवार देर रात सीओ सिटी और इकदिल थाना पुलिस ने होटल में छापा मारकर पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले की दो युवतियों और छह पुरुषों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। होटल के कमरों से बीयर और शराब की खाली व भरी कई बोतलें, केन भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर एक अज्ञात व सात नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है। दोनों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।
नेशनल हाईवे किनारे पिलखर गांव के पास के निवासी एक व्यक्ति की घर के बाहर ही यूरिया की दुकान है। शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे दुकान के बाहर वह और उसकी पत्नी बैठे हुए थे। इस बीच पड़ोस के एक मकान में संचालित होटल से नशे की हालत में निकले तीन युवकों अंकुर शर्मा (26), निपेंद्र कुमार (33) और सोहिल (23) निवासी करनपुरा मोहल्ला पत्नी से अभद्रता शुरू कर दी। रोकने पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी होटल में भाग गए। इस पर उक्त व्यक्ति ने 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल में जाकर जानकारी की तो अंदर से कर्मचारियों ने ताला डाल लिया। इस पर जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राय, थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत की, लेकिन होटल कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला। इस पर पुलिस टीम गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गई। पुलिस को बाहर देखकर होटल में अफरा तफरी मच गई। होटल में मौजूद कई युवक, युवती मौके आसपास की छतों पर कूदकर फरार हो गए। जबकि छत से कूदने की वजह से दो युवक घायल हो गए। मौके से पुलिस ने दो कोलकाता की युवतियों और छह पुरुषों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है।
पांच घंटे तक चली पुलिस की कार्रवाई
शनिवार रात करीब नौ बजे से लेकर रात्रि दो बजे तक पुलिस पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल के सभी दस्तावेज जब्त किए, एक घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
प्रेम प्रसंग में आई थी युवतियां
युवतियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि आगरा घूमने और बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए इटावा आई थीं। हिरासत में ली गई एक युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले इटावा के लखना क्षेत्र निवासी एक युवक से इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग होने के चलते वह उससे शादी करने के लिए इटावा आई थी। हालांकि युवक कौन है क्या है इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस ने संदेह जताया है कि दोनों युवतियां झूठ बोल कर बचने का प्रयास कर रही हैं।
कई डायरियां मिलीं, लड़कियों के नाम और रकम की एंट्रियां मिलीं
पुलिस को कई डायरियां मिली हैं। इनमें लड़कियों के नाम और उनको दिए जाने वाली रकम की कई एंट्रियां मिली हैं। इससे पता चलता है कि होटल में लड़कियां देह व्यापार के लिए मुहैया करवाई जाती हैं। स्थानीय लोगों ने होटल में आए दिन अवैध गतिविधि होती है जिससे यहां आसपास रह रहे परिवारों को भी इसका सामना करना पड़ता है। होटल के रजिस्टर से जांच पड़ताल में सामने आया होटल में रुके युवकों की रजिस्टर में एंट्री नहीं पाई गई, जबकि सभी युवक स्थानीय के निवासी हैं। युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है जबकि युवकों को थाने ले जाया गया है।


इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने अभद्रता की सूचना देने वाले व्यक्ति की तहरीर पर अंकुर शर्मा, निपेंद्र, सोहिल निवासी करनपुरा, अंजू यादव, राहुल, दीपेंद्र निवासी कुनेरा, कश्मीर सिंह निवासी राज होटल व रेस्टोरेंट पिलखर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 79, 352, 3, 4, 5, 7 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed