सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teacher's body found hanging, dowry death alleged

Etawah News: शिक्षिका का शव फंदे पर मिला, दहेज हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teacher's body found hanging, dowry death alleged
विज्ञापन
फोटो 29::::सोनी का फाइल।
Trending Videos


फोटो 30::थाने में तहरीर देते मृतका के पिता। संवाद


- महलई के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी शिक्षिका
- मृतका के पिता की तहरीर पर नौ ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। ग्राम उतरई में घर में परिषीय विद्यालय की शिक्षिका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर नौ ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ग्राम वजीरपुर, थाना मटसेना (फिरोजाबाद) निवासी राम अवतार शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सोनी शर्मा का विवाह चार दिसंबर 2022 को ग्राम उतरई निवासी शिव किशोर दीक्षित से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर सोनी को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि देवर धमकी देता था कि यदि दहेज नहीं मिला तो वह अपने भाई की शादी कहीं और करा देगा। आरोप है कि 28 फरवरी 2026 को पति शिव किशोर, देवर श्रीप्रकाश, जेठ हरीश, जेठानी ओमलता, सास प्रभा देवी, ससुर वीरेंद्र कुमार, ननद पूनम, अनीता और नंदोई संकल्प मिश्रा ने षड्यंत्र के तहत गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या लगे।
परिजनों का आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष ने फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। इसके बाद वह शव को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर फरार हो गए थे। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी, देवर व ननद समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम फिरोजाबाद में कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed