{"_id":"69a48e734ce806a63705344a","slug":"rescued-leopard-cub-dies-after-being-brought-to-safari-etawah-news-c-216-1-etw1012-138656-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रेस्क्यू कर सफारी लाए गए तेंदुए के शावक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रेस्क्यू कर सफारी लाए गए तेंदुए के शावक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी 2025 में चकरनगर के प्राथमिक विद्यालय से मादा तेंदुआ शावक को किया गया था रेस्क्यू
सफारी के वन्यजीव चिकित्सालय में रखकर चल रहा था इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। चकरनगर के प्राइमरी विद्यालय से 23 फरवरी 2025 को रेस्क्यू कर इटावा सफारी पार्क में लाई गई मादा शावक की रविवार को मौत हो गई। पिछले बीस दिनों से यह शावक बीमार चल रही थी। उसे इलाज के लिए इटावा सफारी पार्क के वन्यजीव अस्पताल में रखा गया था।
सफारी के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि रेस्क्यू के बाद से शावक को इटावा सफारी पार्क के एनिमल हाउस में रखा गया था। बीस दिन पूर्व 12 फरवरी को इस मादा शावक को चलने में दिक्कत महसूस हुई। इसपर सफारी के डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। हालत में सुधार न होने पर तीन दिन पूर्व उसे एनिमल हाउस से सफारी के वन्यजीव चिकित्सालय में पहुंचा दिया गया। इसके बाद से लगातार उसका इलाज चल रहा था। रविवार को सुबह से शावक और भी ज्यादा सुस्त हो गई और दोपहर चार बजे हालत बिगड़ने पर उसने दम तोड़ दिया। शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिससे शावक की मृत्यु का कारण पता चल सके।
Trending Videos