सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pump operators must pay before completing their petrol and diesel orders.

Etawah News: पेट्रोल-डीजल का ऑर्डर पूरा करने से पहले भुगतान करें पंप संचालक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pump operators must pay before completing their petrol and diesel orders.
विज्ञापन
इटावा। कच्चे तेल की किल्लत के बीच कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। कंपनियां अब उन्हें उधार तेल देना नहीं चाहती बल्कि ऑर्डर पूरा करने से दो दिन पहले भुगतान करने की शर्त रखी है।
Trending Videos


पश्चिम एशिया के हालात के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इस शर्त ने संचालकों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले में 107 के करीब पेट्रोल पंप हैं। कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है। सिर्फ कंपनियों की शर्त की वजह से चिंता बढ़ी है। पहले कंपनी ऑर्डर पूरा करने के बाद पेमेंट लेती थी और पेमेंट में समय बढ़ने पर कुछ ब्याज के साथ समय मिल जाता था लेकिन अब कंपनियां पेमेंट को लेकर कोई समझौता नहीं कर रही हैं। कंपनियां दो दिन पहले पेमेंट और उसके बाद ऑर्डर पूरा करने की शर्त रख रही हैं। हालांकि इसके असर से ईंधन की कमी जैसी कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से मौखिक रूप से किसानों को ड्रम में 50 से 100 लीटर तक डीजल देने की छूट दी गई है। लेकिन इसके लिए कुछ खास बातों पर ध्यान देने और इसका रिकॉर्ड रखने को भी कहा गया है। संबंधित दस्तावेज देखकर किसान को डीजल दे सकते हैं। उनका रिकॉर्ड रहेगा, ताकि वह जल्द दोबारा डीजल लेने न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed