सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Smart meters are causing problems, old meters should be installed

Etawah News: स्मार्ट मीटर कर रहे परेशान, लगाए जाएं पुराने मीटर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Smart meters are causing problems, old meters should be installed
विज्ञापन
इटावा। जन चेतना समिति ने बुधवार को प्रीपेड स्मार्ट मीटर से आ रही समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट राजबहादुर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समिति ने स्मार्ट मीटर से हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए पुराने मीटर लगाए जाने की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिल आ रहा है और कई बार रिचार्ज कराने के बाद भी बिजली नहीं आती है। मीटर में यह भी उपभोक्ता को जानकारी नहीं हो पाती है कि बिल किस दर से आ रहा है। समिति ने मुख्यमंत्री से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगवाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समिति के संस्थापक राघवेंद्र सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव नवनीत बिसारिया, बृजेश प्रजपति, जिला अध्यक्ष अजय यादव, शहर अध्यक्ष विकास रावत, युवा नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी, मीरा देवी, ब्रज नंदनी, मीना, रामकली, रेशमा, सुमन, ब्रजनंदनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed