{"_id":"69c180e0c358ba423209f064","slug":"the-condition-of-the-convict-deteriorated-in-jail-and-he-died-etawah-news-c-216-1-etw1005-139785-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जेल में सजायाफ्ता की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जेल में सजायाफ्ता की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के महोला गांव स्थित सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत होने पर रविवार को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार सुबह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल वार्डर विनय कुमार वर्मा के अनुसार कैदी की पहचान संतोष जमादार (61) निवासी 48 नंबर क्वार्टर हरिजन बस्ती थाना जूही कानपुर नगर के रूप में हुई। उस पर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में दोष सिद्ध था। उसे अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-12 कानपुर नगर ने 23 जनवरी 2024 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
बताया गया कि संतोष जमादार 19 अगस्त 2014 से जिला जेल कानपुर नगर में निरुद्ध था, जिसे 3 मार्च 2024 को स्थानांतरित कर केंद्रीय कारागार भेजा गया। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे सैफई में भर्ती कराया जहां सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधिकारी की सूचना पर मृतक की पत्नी राजन देवी व अन्य परिजन सैफई पहुंच गए।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर थाना पुलिस की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos