सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The newlywed woman who jumped into the Chambal River remains untraceable even on the third day.

Etawah News: चंबल में कूदी नवविवाहिता का तीसरे दिन भी पता नहीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The newlywed woman who jumped into the Chambal River remains untraceable even on the third day.
विज्ञापन
चकरनगर। शादी के दूसरे दिन चंबल नदी में छलांग लगाने वाली नवविवाहिता का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। दो दिन से एसडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी है। परिजन सेंचुरी मोटर बोट के सहारे बछेडी, भरेह, पचनद क्षेत्र में नदी किनारे तलाश कर रहे हैं लेकिन सोमवार देर शाम तक महिला का कोई पता नहीं चल सका।
Trending Videos


ब्लॉक के हनुमंतपुरा निवासी सत्यवीर दिवाकर की 12 मार्च को इटावा मोहल्ला कटरा शमसेर खां निवासी भावना दिवाकर के साथ शादी हुई थी। 13 मार्च को भावना की बुआ उर्मिला व भाई शनिवार शाम उसे मायके ला रहे थे। तभी वह रास्ते में चंबल नदी के पुल से कूद गई थी। सोमवार को तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा, ग्राम लेखपाल सुधीर कुमार ने चंबल नदी पहुंचकर परिजन से वार्ता की। सोमवार देर शाम एसडीआरएफ टीम सर्च ऑपरेशन बंद कर बैरंग लौट गई है। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि चंबल नदी में एसडीआरएफ मोटरबोट की मदद से लगातार तलाश की जा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed