सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three lawyers who protested in court were acquitted after 25 years.

Etawah News: बीमारी के चलते सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three lawyers who protested in court were acquitted after 25 years.
विज्ञापन
इटावा। सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की सैफई आयुर्विज्ञान विवि में बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एनीमिया की बीमारी से पीड़ित था और 23 मार्च को हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था।
Trending Videos

सेंट्रल जेल के वार्डर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सैफई के झींगूपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ पप्पू (48) को गैर इरादतन हत्या के मामले में 27 जुलाई, 2023 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे जिला जेल इटावा में भेज दिया गया था। छह अगस्त 2026 को धर्मेंद्र उर्फ पप्पू को सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। 23 मार्च को धर्मेंद्र उर्फ पप्पू की हालत बिगड़ गई। इसके बाद सेंट्रल जेल से सैफई आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसके शरीर में खून की कमी (एनीमिया) की कमी पाई गई। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे इलाज के दौरान धर्मेंद्र उर्फ पप्पू ने दम तोड़ दिया। सैफई आयुर्विज्ञान विवि की सूचना पर जेल के अधिकारी पहुंचे। यहां कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, जेल के अफसरों ने धर्मेंद्र के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed