{"_id":"69f23d4f0cd78e02c704b7d3","slug":"train-service-to-dankuni-will-be-available-from-may-10-etawah-news-c-216-1-etw1013-141937-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डानकुनी के लिए 10 मई से मिलेगी ट्रेन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डानकुनी के लिए 10 मई से मिलेगी ट्रेन की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मई की छुट्टियों में बेलूर मठ, आद्यापीठ मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाने का मन बना रहे हैं तो आप ट्रेन नंबर 03010 में जल्द टिकट करा लें। इटावा ठहराव की पहली यह ट्रेन होगी जो डानकुनी के लिए सीधे सेवा देगी। लॉजिस्टिक हब व औद्योगिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण इस जगह पर व्यापारी भी काफी जाते हैं उन्हें भी यह सुविधा मिल सकेगी। पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए यात्रियों को सौगात 10 मई से मिलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से चलकर रविवार की शाम 6:43 बजे इटावा जंक्शन पहुंचेगी। डानकुनी से वापसी में यह ट्रेन रविवार को ही देर रात 11:10 बजे आएगी।
इटावा ठहराव वाली कई ट्रेनें हैं जो पश्चिम बंगाल की ओर जाती है लेकिन इनमें ज्यादातर ट्रेनें हावड़ा, आसनसोल की हैं। डानकुनी स्टेशन के ठहराव की ट्रेनें न होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा होती है। काफी संख्या में व्यापारी और पर्यटक के रूप में लोग डानकुनी जाते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए नजदीकी स्टेशनों पर उतरकर दूसरे संसाधन के माध्यम से पहुंचना पड़ता था।
ऐसे में इस ट्रेन के संचालन से काफी यात्रियों को राहत महसूस हो सकती है। रेलवे पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि 22 कोच वाली इस लंबी दूरी की ट्रेन के महत्वपूर्ण स्टॉपेज में आसनसोल, वर्धमान, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज भी शामिल है। इस ट्रेन का ठहराव कानपुर नहीं रहेगी, इसके बदले यह ट्रेन गोविंदपुरी रुकेगी। ट्रेन में छह सामान्य कोच भी हैं।
Trending Videos