सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trials for admission to residential sports hostels from 23rd

Etawah News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए 23 से ट्रायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trials for admission to residential sports hostels from 23rd
फोटो 33:: जिला स्पोर्टस स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : सिधौली में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में नए सत्र (2026-27) के लिए प्रतिभा निखारने की तैयारी शुरू हो गई है। खेल विभाग ने बालक-बालिकाओं के प्रवेश के लिए चयन और ट्रायल्स का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जनपद स्तर पर ट्रायल्स 23 मार्च से स्पोर्ट्स स्टेडियम, इटावा में शुरू होंगे, जबकि मंडल स्तर की चयन प्रक्रिया ग्रीन पार्क, कानपुर में आयोजित की जाएगी।
Trending Videos




जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि जिम्नास्टिक और तैराकी के लिए अभ्यर्थी की आयु एक अप्रैल, 2026 को 12 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं, अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं ही पात्र होंगे। आयु प्रमाण पत्र के लिए बीएसए या डीआईओएस से प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में स्कूल के प्रधानाचार्य का प्रमाण पत्र और माता-पिता का नोटरी शपथ पत्र भी मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








23 व 24 मार्च: जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस।



25 व 26 मार्च: क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल।



ऑनलाइन आवेदन के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश



इच्छुक खिलाड़ियों को खेल विभाग के खेल साथी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र स्पष्ट रूप से भरे होने चाहिए, जिसका सत्यापन संबंधित क्रीड़ाधिकारी की ओर से किया जाएगा। चयन के बाद छात्रावास में प्रवेश के समय टीसी पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed