{"_id":"6a6ce5efaac07e60a50a8ffe","slug":"two-students-from-police-modern-school-will-compete-in-the-national-judo-competition-etawah-news-c-216-1-etw1004-147022-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में खेलेंगी पुलिस मॉडर्न स्कूल की दो छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में खेलेंगी पुलिस मॉडर्न स्कूल की दो छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुलिस मॉडर्न स्कूल की दो छात्राओं को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सम्मानित किया। दोनों छात्राओं का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रयागराज में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्रा मानवी ने अंडर-11 आयु वर्ग में 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सुनहरा तमगा हासिल किया। वहीं, छात्रा ट्विंकल ने अंडर-17 आयु वर्ग में 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों छात्राओं का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 24 अक्तूबर 2026 तक मिनर्वा पब्लिक स्कूल, करनाल (हरियाणा) में आयोजित होगी, जिसमें दोनों खिलाड़ी पुलिस मॉडर्न स्कूल और इटावा का प्रतिनिधित्व करेंगी। सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी ने दोनों छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने कहा कि छात्राओं की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। शारीरिक शिक्षक गजेंद्र सिंह, अलका सिंह तथा प्रशिक्षक दीक्षा अवस्थी और ललिता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।