फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth killed after being hit by a truck while changing a tire.

Etawah News: टायर बदलते समय ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 31 Jul 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth killed after being hit by a truck while changing a tire.
लवेदी। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कठफोरी के पास सड़क किनारे कार का टायर बदल रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन से पहले बहनों ने भाई को अंतिम बार राखी बांधकर भावभीनी विदाई दी, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

गांव ईकरी निवासी राम जी तिवारी (23) गुरुवार रात अपने एक दोस्त को आगरा छोड़ने गया था। लौटते समय आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कठफोरी के पास उसकी कार का टायर पंचर हो गया। वह सड़क किनारे खड़े होकर टायर बदल रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। शुक्रवार को जैसे ही राम जी का शव गांव ईकरी पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सावन माह में रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण उसकी बहनों ने भाई के पार्थिव शरीर को अंतिम बार राखी बांधकर नम आंखों से विदाई दी। ये देखकर अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। राम जी अपने माता-पिता के इकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed