फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Security arrangements missing at the junction; passengers moving in and out unchecked.

Etawah News: जंक्शन पर सुरक्षा के इंतजाम लापता, बेरोकटोक आ-जा रहे यात्री

Fri, 31 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements missing at the junction; passengers moving in and out unchecked.
इटावा। वर्ष 2025 में दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की जान जाने के बाद इटावा जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दो डोर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। कुछ माह बाद बाद ही इनको हटा लिया गया। अब यात्री पहले की तरह बिना जांच व बेरोकटोक आ जा रहे हैं। जंक्शन पर कोई भी आसानी से संदिग्ध वस्तु लेकर आ और जा सकते हैं।
विज्ञापन

10 नवंबर को दिल्ली में धमाके के बाद रेलवे के प्रयागराज मंडल ने 13 नवंबर को इटावा जंक्शन पर दो डोर मेटल डिटेक्टर लगवाए थे। एक डिटेक्टर की कीमत 1.30 लाख रुपये थी। आरपीएफ ने यहां एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी भी लगाई थी। इस दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के बाद ही आवाजाही हो रही थी। बिहार से आने वाले लोग पूरा सामान लेकर ट्रेनों में चढ़ते व उतरते हैं। कई बार उनके छोटे-छोटे सिलिंडर भी होते हैं। ऐसे में मेटल डिटेक्टर न होने पर लोग बेखौफ होकर आ-जा रहे हैं। इस दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध वस्तु लेकर आ-जा सकता हैं।
विज्ञापन

इटावा क्षेत्र में ट्रेन में हुईं प्रमुख आग की घटनाएं
- अप्रैल 2026: साम्हो रेलवे स्टेशन (भरथना क्षेत्र) के पास कानपुर की ओर जा रही द्वॉरिका एक्सप्रेस की बोगी/पेंट्रीकार के पास ब्रेक बाइंडिंग की वजह से अचानक भीषण धुआं उठने लगा। अफरा तफरी के दौरान ट्रेन रुकी और यात्री बाहर भागे, जिससे बगल के ट्रैक पर आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से असम के एक यात्री की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मई 2026: भरथना स्टेशन के पास सूबेदारगंज एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी और धुएं की खबर से अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद मुख्य अप लाइन पर ट्रेन को रोककर जांच की गई थी।

-नवंबर 2023: सराय भूपत स्टेशन के पास नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (एस वन और एस टू बोगी) में भीषण आग लगने से कोच पूरी तरह जल गए थे। इसके दो दिन बाद इटावा के पास ही वैशाली एक्सप्रेस के पैंट्री कार/कोच में भी आग लगने की घटना हुई थी।
वर्जन---
इटावा जंक्शन पर लगे डोर मेटल डिटेक्टर क्यों हटाए गए हैं, इसके बारे जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जाएगी। अगर उसमें कोई कमी नहीं है तो उनको लगाया जाएगा।
- दीपक कुमार आजाद, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed