{"_id":"69c6d99e03a3e7a6280ee163","slug":"uncontrolled-car-rams-into-mixer-machine-worker-dies-etawah-news-c-216-1-etw1005-139976-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बेकाबू कार मिक्सर मशीन में घुसी, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बेकाबू कार मिक्सर मशीन में घुसी, मजदूर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के भरथना-बकेवर मार्ग पर शुक्रवार सुबह कुंवरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन में अनियंत्रित कार घुस गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब कार चालक कार चलाते समय फोन पर बात कर रहा था। मिक्सर मशीन पर बैठे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस नहीं आई। घायलों को बाइक से सीएचसी ले जाया गया। यहां एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरे का उपचार जारी है।
बकेवर थाना क्षेत्र के लुधियानी गांव निवासी हरवंश (55) और सादिक अली (30) अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन से मंडी सड़क स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने जा रहे थे। इस दौरान भरथना ब्लॉक के पास मशीन सड़क किनारे खड़ी कर अन्य मजदूरों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही राजस्थान नंबर की अनियंत्रित कार मिक्सर मशीन में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मशीन पर बैठे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूर जाकर कार बंद हो गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था जिससे हादसा हुआ।
आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं आने पर दोनों घायलों को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने हरवंश को मृत घोषित कर दिया जबकि सादिक अली का इलाज जारी है। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र दीपक और तीन बेटियां सपना, रचना व अनुराधा को छोड़ गया है। एंबुलेंस प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि अगर एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos