सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vegetable vendor's body found hanging from a tree

Etawah News: पेड़ से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor's body found hanging from a tree
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सिलायता गांव में गुरुवार सुबह सब्जी विक्रेता का शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बुधवार शाम सिलायता गांव निवासी अजीत (32) घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए। इस दौरान उन्होंने पेड़ से अजीत का शव लटके देखा। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीत मोपेड से सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सिविल लाइंस के थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया युवक ने प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर जान दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed