सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman riding a bike dies after being hit by a car

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies after being hit by a car
विज्ञापन
ताखा। कुदरैल गोल चक्कर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। गुरुवार शाम शशिप्रभा (52) निवासी ग्राम कुइया थाना सैफई पति रामरतन के साथ बाइक से बिधूना जा रही थी। उनकी बाइक जैसे ही कुदरैल गोल चक्कर के पास सर्विस सड़क पर अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। इसमें शशिप्रभा गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पति रामरतन को हल्की चोट आई। गंभीर हालत में शशिप्रभा को निजी वाहन से सीएससी सरसई नावर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने शशिप्रभा को मृत घोषित कर दिया गया। ऊसराहार थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चालक को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed