{"_id":"68657e8226615aaa780fbe87","slug":"30-buses-will-go-to-govardhan-fair-passengers-will-face-more-problems-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106668-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गोवर्धन मेले में जाएंगी 30 बसें, यात्रियों की बढ़ेगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गोवर्धन मेले में जाएंगी 30 बसें, यात्रियों की बढ़ेगी दिक्कत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मथुरा-वृंदावन में चार जुलाई से गोवर्धन मेला शुरू होने जा रहा है। उसमें देश भर से कान्हा के भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। भक्तों को सुगम यातायात सेवा देने की मंशा से निगम ने स्थानीय डिपो की 30 बसों की ड्यूटी लगाई है। चालक परिचालकों को बसें आवंटित कर दी हैं। बसों को तीन बार में रवाना किया जाएगा। इसके बाद डिपो में निगम की 70 बसें ही बचेंगी। दिल्ली रूट पर सबसे अधिक यात्रियों को दिक्कत होगी।
राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के पास इस समय निगम की 100 और 27 अनुबंधित बसें हैं। इसके बावजूद डिपो मुख्यमार्गों पर ही बसें चला पा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण इलाकों को अभी भी रोडवेज बस सेवा नहीं मिल सकी है। बस अड्डा से सबसे अधिक दिल्ली रूट पर 30 से 40 बसें चलाई जाती हैं, जबकि आगरा रूट पर 15 से 20 बसें भेजते हैं। शेष बसें कानपुर, बरेली, हरदोई, लखनऊ, बदायूं, इटावा, मैनपुरी आदि रूटों पर भेजी जाती हैं। इसी दौरान निगम ने देश भर में प्रसिद्ध गोवर्धन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन आदि स्थानों पर लाने-ले जाने के लिए डिपो की 30 बसें लगा दी हैं। इनमें अधिकांश दिल्ली रूट पर चलने वाली बसें हैं। इन बसों के चार, पांच व छह जुलाई को रवाना करने की तैयारी है। डिपो से 30 बसें गोवर्धन मेले में रवाना होने के बाद दिल्ली रूट व आगरा रूट पर बसों का संकट होना तय माना जा रहा है। इससे यात्रियों को अन्य डिपो की बसों का सहारा लेने पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -- -
डिपो में 26 बसें कंडम की शर्तें कर रहीं पूरी
डिपो के बेड़े में 26 बसें कंडम की सभी शर्तों को पूरा कर रही हैं। इन बसों को नीलाम करने के लिए स्थानीय स्तर से प्रस्ताव निगम को भेजा जा चुका है। इन बसों की हालत इतनी खराब है कि कब कहां खड़ी हो जाएं कहा नहीं जा सकता। इनमें कुछ बसें आगरा रूट पर भेजी जाती हैं। चालक-परिचालक परेशान होते हैं।
-- -- -- -- -- -
सात साल से कम आयु की बसें भेजने के निर्देश
क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपो को सात साल से कम आयु और अच्छी कंडीशन की बसों को ही गोवर्धन मेले में भेजने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली रूट पर सभी नई बसें ही चल रही हैं। लिहाजा उन्हीं बसों को लगाया गया है।
कोट::
गोवर्धन के लिए बसें दो-तीन दिन में भेजेंगे। दिल्ली रूट पर बसों को सवारियों के हिसाब से लगाया जाएगा। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने देंगे।
-सुभाष चंद्र, प्रभारी एआरएम, फर्रुखाबाद डिपो।
विज्ञापन
Trending Videos