सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   80,000 duplicate voters found in the revision of three-tier Panchayat elections

Farrukhabad News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पुनरीक्षण में 80 हजार मिले डुप्लीकेट मतदाता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
80,000 duplicate voters found in the revision of three-tier Panchayat elections
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते राज्य निर्वाचन आयोग से भेजी गई 4.45 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसमें बीएलओ करीब 80 हजार से अधिक मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। अभी दो दिन में 13 फीसद मतदाताओं का सत्यापन शेष है।
Trending Videos


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से भेजी गई अनंतिम मतदाता सूची के आधार पर आयोग से चार लाख 45 हजार 938 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजकर सत्यापन कराने के आदेश दिए गए। इसका सात जनवरी से चल रहा सत्यापन कार्य 16 मार्च तक पूरा करने के आदेश हैं। शनिवार तक सभी बीएलओ ने तीन लाख 88 हजार 724 मतदाताओं का सत्यापन किया है। इससे 57 हजार 200 से अधिक मतदाताओं का दो दिन में सत्यापन कार्य शेष है। इनमें अब तक सत्यापन में मिले 23360 डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से डिलीट किया जा चुका है, जबकि 57203 मतदाता अभी पेंडिंग हैं। इससे करीब 80 हजार 563 मतदाता डुप्लीकेट मिल चुके हैं। संभावित डुप्लीकेट की सूची में शामिल तीन लाख 65 हजार 375 मतदाता सही पाए गए। इससे शेष बचे मतदाताओं के सत्यापन में डुप्लीकेट मतदाताओं की और बढ़ने की संभावना है। 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed