{"_id":"69b5b425833aecb4f205312f","slug":"a-potato-laden-trolley-tyre-bursts-on-the-panchal-ghat-bridge-causing-a-five-km-long-traffic-jam-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109445-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर आलू भरी ट्राली का टायर फटा, पांच किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर आलू भरी ट्राली का टायर फटा, पांच किमी लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर पांचाल घाट के गंगा पर बने पुल पर शनिवार शाम करीब चार बजे शहर की ओर आ रही आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फट गया। इससे वाहनों की करीब पांच किमी लंबी कतारें लग गईं। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खाली करवाकर बाहर निकलवाई। ढाई घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम में शाहजहांपुर की ओर जा रहे एक बड़े अधिकारी का काफिला भी फंसा रहा। शनिवार शाम करीब चार बजे आलू के बोरे भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली शहर की ओर आ रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही पांचाल घाट गंगा पुल पर पहुंची कि तेज आवाज के साथ ट्रॉली का टायर फट गया। इससे ट्रॉली वहीं खड़ी हो गई। भारी वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते कुछ ही देर में जाम लगना शुरू हो गया। करीब आधा घंटे में जब पुलिस चौकी तक वाहनों की कतारें लग गईं, तब दो सिपाही मौके पर पहुंचे। एक घंटे में जाम की हालात बदतर हो गए। यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार, कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली मंगवाकर आलू के बोरे खाली करवाना शुरू कर दिया। इसी दौरान शाहजहांपुर जिले के बॉर्डर के गांव में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक बड़े अधिकारी का काफिला भी फंस गया। उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर उनकी गाड़ी को निकलवाया। पुल के दोनों ओर करीब पांच किमी लंबा जाम लगा रहा।
बताते हैं कि शाम छह बजे के करीब ट्रॉली हटवाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। पौन घंटे में वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। टीएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रॉली का टायर फट गया था। आलू के बोरे खाली कराने के बाद ट्रॉली हटवाकर आवागमन सामान्य करवा दिया।
Trending Videos
बताते हैं कि शाम छह बजे के करीब ट्रॉली हटवाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। पौन घंटे में वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। टीएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रॉली का टायर फट गया था। आलू के बोरे खाली कराने के बाद ट्रॉली हटवाकर आवागमन सामान्य करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन