{"_id":"69c436df8b678730530fb112","slug":"a-subcommittee-of-the-legislative-assembly-investigated-irregularities-in-building-plans-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-139530-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भवन के नक्शों में अनियमितता की विधानसभा की उपसमिति ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भवन के नक्शों में अनियमितता की विधानसभा की उपसमिति ने की जांच
विज्ञापन
फोटो-27 अधिकारियों से पूछताछ करती विधानसभा याचिका उपसमिति के सदस्य। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के विनियमित क्षेत्र में मनमाने ढंग से नियम तोड़कर भवनों के नक्शा पास कर वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर विधानसभा की उपसमिति ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। 17 बिंदुओं पर की गई जांच की रिपोर्ट उपसमिति सीधे शासन को सौंपेगी।
शहर में बनी अवैध कालोनियों की भरमार होने के बावजूद नियम तोड़कर बड़े स्तर पर भवनों के नक्शे पास कर दिए गए। इसमें वाणिज्यिक भवनों के नक्शों में प्रभाव शुल्क भी नहीं जमा कराया गया। विधानसभा में वित्तीय अनियमितता सहित 17 बिंदुओं पर सवाल उठाए गए। इसके साथ ही शहर के बतन कुमार ने नियम विरुद्ध तरीके से बड़ी तादाद में नक्शा पास करने की शिकायत भी की थी। इस पर विधानसभा की याचिका समिति (2025-26) की उपसमिति में कायमगंज विधायक डॉ.सुरभि, पीलीभीत बीसलपुर के विधायक को जांच सौंपी।
बुधवार को दोनों विधायकों के साथ मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक लखनऊ कृष्ण मोहन, विशेष सचिव आवास विकास महेंद्र प्रसाद भारती, एपी कानपुर विशाल भारती यहां पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल आदि अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण किया। उन्होंने वर्ष 2015 से 2023 के बीच नियम विरुद्ध तरीके से पास किए गए नक्शे, कृषि भूमि पर 10 प्रतिशत से अधिक भूमि पर निर्माण व पार्क की भूमि पर नक्शा पास करने, बिना प्रभाव शुल्क लिए नक्शा पास कर वित्तीय अनियमितता करने, धारा 10 का नोटिस जारी होने के बाद भी नक्शा पास होने सहित सभी 17 बिंदुओं पर जांच की। उन्होंने इसके लिए शहर के देवरामपुर, ठंडी सड़क, नेकपुर कला, बढ़पुर, मसेनी, बनखड़िया, जेएनवी सड़क आदि स्थानों पर पास किए गए अनियमित नक्शों के आधार पर भवनों का सत्यापन किया। कई ऊंचे भवन, निजी अस्पताल, मैरिज हॉल आदि जांच के घेरे में हैं।
इससे पहले उपसमिति ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व एडीएम अरुण कुमार सिंह के साथ बैठक कर जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि विधानसभा उपसमिति ने 17 बिंदुओं पर जांच की। उपसमिति अपनी जांच रिपोर्ट विधानसभा में सौंपेगी।
Trending Videos