सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man died after being buried under debris when a wall collapsed, his brother was injured.

Farrukhabad News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत, भाई घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being buried under debris when a wall collapsed, his brother was injured.
विज्ञापन
श्रीनगर/पनवाड़ी। थाना श्रीनगर के मुरानी गांव में मकान निर्माण के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
Trending Videos

गांव निवासी अतवल का बेटा मनोज कुमार (32) राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार शाम वह अपने घर पर दीवार खड़ी कर रहा था। साथ में बड़ा भाई रामाधार (42) भी काम कर रहा था। इसी दाैरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई जिससे दोनों भाई मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए और दोनों को मलबे से बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दोनों भाइयों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में मनोज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बड़े भाई रामाधार का इलाज मेडिकल कॉलेज झांसी में चल रहा है। हालांकि परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीनगर विजय बहादुर सिंह का कहना है कि परिजन की ओर से इस प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। फिर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed