सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man riding a bike died after colliding with an e-rickshaw.

Farrukhabad News: ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died after colliding with an e-rickshaw.
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कस्बे के बरसाना गेस्ट हाउस के पास एक ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था।
Trending Videos

नगला खरिक गांव निवासी इंद्रेश पाल (32) और सचिन राठौर (30) सरसों पिरवाने कस्बा गए थे। वहां से लौटते समय वे रोहिला चौराहे से गलत दिशा में बाइक से मोहम्मदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरसाना गेस्ट हाउस के सामने मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर जितेंद्र यादव ने इंद्रेश पाल को मृत घोषित कर दिया। घायल सचिन राठौर को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक भाग गया। दरोगा विनोद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंद्रेश की छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी पांच साल की एक पुत्री श्री है। पत्नी मालती, मां राजबेटी रो-रोकर बेहाल हो गईं। पिता की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। इंद्रेश खेती व मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed