सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bullion trader dies after bike collides with e-rickshaw

Farrukhabad News: ई-रिक्शे में बाइक भिड़ने से सराफा व्यापारी की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader dies after bike collides with e-rickshaw
फोटो-33 रुकसाद उर्फ जावेद हुसैन। फाइल फोटो
विज्ञापन
कमालगंज। फर्रुखाबाद से बाजार कर घर लौट रहे कन्नौज के सराफा व्यापारी की बाइक गांव उबरीखेड़ा के पास शुक्रवार देर शाम सामने से आ रहे ई रिक्शा में भिड़ गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा सवार महिला घायल हो गई। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने पहुंच जांच की।
Trending Videos

कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बा के मोहल्ला गोरी नवादा निवासी एजाज हुसैन का पुत्र रुकसाद उर्फ जावेद (35) ज्वैलरी की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार को वह बाइक से फर्रुखाबाद स्थित बाजार आए थे। शाम करीब 7:30 बजे घर वापस जाने के दौरान रास्ते में उबरीखेड़ा के पास वाहन को ओवरटेक करने के दौरान रुकसाद की बाइक गुरसहायगंज की ओर से आ रहे ई-रिक्शा में भिड़ गई। हादसे में बाइक चालक व ई-रिक्शा सवार क्षेत्र के गांव कनकौली निवासी अरुणा देवी (32) घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉ. मान सिंह ने रुकसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अरुणा देवी की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अरुणा के पति रामकुमार ने बताया कि वह दो बच्चों के साथ दिल्ली जाने वाली ट्रेन पर सवार होने रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत की जानकारी होने पर रुकसाद के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देख बिलखने लगे। रुकसाद पांच भाइयों इमरान, आदिल, कासिब व अमन में सबसे बड़ा था। उसके चार बच्चे अवन्ता, असदा, मोहम्मद व जावेद हैं। उसकी मां शाहिदा बेगम व पत्नी तबस्सुम बिलखतीं रहीं। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार, कस्बा प्रभारी संदीप कुमार गौतम ने पहुंच घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed